भरतपुर , अगस्त 31 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना में सोमवार को नगला दीवान की सपाट पर गम्भीर नदी के तेज बहाव में चालक सहित एक ट्रैक्टर बह जाने से हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसिंह कुशवाहा अपने ट्रैक्टर से बिना पुलिया वाले सपाट पर से होकर निकल रहा था कि सपाट पर फिसलन अधिक होने से वह ट्रैक्टर सहित तेज बहाव में बह गया। उसके शोर मचाने पर आसपास खेतो में काम कर रहे ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाकर उसे सुरक्षित नदी से निकाल लिया, लेकिन ट्रैक्टर पानी मे बह गया। बाद में क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को नदी से बाहर निकाला गया।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों में मौके पर ही अपना विरोध प्रदर्शन करके सरकार एवं प्रशासन पर आरोप लगाया कि दुर्घटना सम्भावित इस रपट पर पहले भी घटनाएं हो चुकी है और कई बार मांग किये जाने के बाद भी यहां पुलिया के निर्माण नहीं कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित