रायसेन , फरवरी 11 -- मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई।
रायसेन पुलिस सूत्रों के अनुसार रायसेन-सागर मार्ग पर कल देर रात गढ़ी के पास घाटी पर ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से महिला अयुद्धि बाई सहित एक बच्ची की मृत्यु हो गई। कई लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों से चर्चा की तथा सिविल सर्जन और सीएमएचओ से चर्चा कर लोगों का स्वास्थ्य उपचार करवाया।
घायलों को देखने देर रात क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की।
घायलों को घटना के बाद तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से कुछ को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विधायक श्री चौधरी ने प्रशासन को निर्देशित किया कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहे और आवश्यक सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित