भरतपुर , जून 20 -- राजस्थान के भरतपुर में सुखावली तिराहे पर शनिवार को ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार युवती की मौत हो गई जबकि उसकी बहन घायल हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भोंट गांव की पूजा कुमारी अपनी छोटी बहन रिमझिम को स्कूटी पर बिठाकर भरतपुर के मारुति नंदन कन्या महाविद्यालय में परीक्षा दिलाने जा रही थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे उच्चैन-सेवर मार्ग पर सुखावली के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल दोनो बहनों को राहगीरों ने निजी वाहन से आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बड़ी बहन पूजा को मृत घोषित कर दिया , जबकि छोटी बहन रिमझिम को मरहम पट्टी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित