भरतपुर , मई 11 -- राजस्थान में भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में शक्करपुर गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि रविवार को महिला पैदल जा रही थी, कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे रूपवास अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव शवग़ह में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित