मैहर , फरवरी 04 -- मध्यप्रदेश के मैहर जिले में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार शाम रामनगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर ट्राली के साथ गहरे गड्ढे मे जा गिरा। हादसे मे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान राम सुजान साकेत के रूप में हुई है। घायलों को निकट के अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित