प्रयागराज, अगस्त 02 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
बदौवा पाल गांव में खेत की जुताई कर घर लौट रहे आशीष सिंह का ट्रैक्टर घर से महज 50 मीटर पहले अनियंत्रित होकर पलट गया और वह ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।आशीष सिंह (19) पुत्र पिंटू सिंह शनिवार को अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गया था। शाम करीब साढ़े सात बजे काम पूरा करने के बाद वह ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे में आशीष ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित