मुरैना , अप्रैल 17 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना ग्राम खैरा की तौर में हुआ। महेश शाक्य अपने पुत्र सौरभ की शादी के लिए एक महिला परिजन के साथ बाइक से सामान लेने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में महेश शाक्य की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बाइक पर सवार महिला आरती गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने घायल को पहले कैलारस अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित