श्रीगंगानगर , जून 05 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हाे गया।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे राष्टीय राजमार्ग 62 पर एक फैक्ट्री के नजदीक एक ट्रैक्टर ट्रॉलर ने विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल पर सवार मुकेश (30) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका साथी संदीप (28) गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि घायल को सूरतगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित