भरतपुर , जून 06 -- राजस्थान में धौलपुर के सैंपऊ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 123 पर शुक्रवार को देर रात एक ट्रेलर की चपेट में आने से स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गयी जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि उमरारा का पुरा में देर रात ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियों में टक्कर मारते हुए घर के बाहर सो रहे वृद्ध को घसीट ले गया। इससे स्कॉर्पियो चालक प्रेमप्रधान की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि आठ अन्य घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार सांवरिया सेठ के दर्शन करके स्कॉर्पियो से ग्वालियर लौट रहे थे। उधर घर के बाहर सो रहे वृद्ध बच्छू सिंह की हालत अस्पताल में गंभीर बताई गयी है। पुलिस ने शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित