सासाराम , सितंबर 08 -- बिहार के रोहतास जिले में डीडीयू-गयाजी रेलखंड पर कुम्हऊ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा शिवसागर थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान मोर सराय गांव निवासी नीतीश कुमार शर्मा के रूप में की गयी है। मृत युवक कोलकाता से अपने घर लौट रहा था।

आशंका है कि ट्रेन से उतरने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलने के बाद शिवसागर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित