भरतपुर , मार्च 05 -- राजस्थान के भरतपुर में दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर बयाना जंक्शन के सालाबाद स्टेशन के पास गुरुवार को ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

जीआरपी सूत्रों ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के सिंघी रामपुर निवासी नरेंद्र कुमार (42) रूप में हुई है। वह गोवा एक्सप्रेस से गोवा से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रहा था। शाम को वह ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा था उसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से गिर गया।

जीआरपी ने शव बयाना के राजकीय अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित