अलवर , मार्च 23 -- राजस्थान में सोमवार को अलवर जिले के राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर गंगाबाग जगन्नाथ मंदिर के पीछे ट्रेन से गिरने से एक अधेड़ व्यक्ति मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के शवगृह पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि मृतक के जेब में मिले दस्तावेज के आधार पर मृतक की पहचान गढ़ दुब्बी, बांदीकुई निवासी रामस्वरूप गुर्जर के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। उनके आने के बाद मंगलवार को सुबह पोस्टमार्टम होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित