अलवर , जून 19 -- राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में कोटा खुर्द गांव में एक विवाहिता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार तड़के करीब चार बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव रामगढ़ उप जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया।

घटना के बाद मृतका मौसमी के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित