अलवर , जुलाई 12 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर टहला फाटक के समीप एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान राजगढ़ कस्बे के टहला बाईपास स्थित छतरी वाला का बास निवासी गंगासहाय सैनी के रूप में की गई।
रविवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात गंगासहाय सैनी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल के शवगृह में रखवाया।
परिजनों ने बताया कि गंगासहाय सैनी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका उपचार किया जा रहा था। आज पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करके शव परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित