श्रीगंगानगर , जुलाई 02 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में चक 3-बी के पास रेल लाइन पर गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तड़के राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को पटरी पर एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली। इस पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल के लिए लेकर रवाना हो गई, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बलदेवसिंह मजहबी सिख (58) के रूप में हुई है। वह तड़के करीब चार बजे सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर आ रही सवारी रेलगाड़ी की चपेट में आ गया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि बलदेवसिंह रेल लाइन पार करते समय रेलगाड़ी की चपेट में आ गया क्योंकि उसे कम सुनाई देता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित