अलवर , अगस्त 02 -- राजस्थान में अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में स्थित शांतिकुंज एफसीआई गोदाम के समीप शुक्रवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले युवक की पहचान हो गई है।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद निवासी कुलदीप (23) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि कुलदीप अविवाहित था और जीविका के लिए कभी डीजे संचालित करता था तो कभी रैपिडो चालक के रूप में काम करता था। उसके अलवर आने की जानकारी परिवार को भी नहीं है।
पुलिस द्वारा हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अलवर पहुंचे और शव की पहचान की। इसके बाद अरावली विहार थाना पुलिस ने राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित