गोरखपुर , मार्च 14 -- ट्रेनों के सुरक्षित एवं संरक्षित संचलन हेतु कवच सिस्टम लगाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और इसी क्रम में पूर्वाेत्तर रेलवे पर भी रेल संरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिये कवच सिस्टम लगाये जा रहे है।

पूर्वाेत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि स्वदेशी रूप से विकसित कवच स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली को पूर्वाेत्तर रेलवे के 1441 रूट किमी. पर लगाने का कार्य रेल मंत्रालय द्वारा 492.21 करोड़ रुपये की लागत से पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है। कवच के इंस्टालेशन को प्राथमिकता प्रदान करते हुये इसे पूर्वाेत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर लखनऊ जं., मानक नगर, लखनऊ जं,.मल्हौर, बाराबंकी जं..बुढ़वल जंण्. सीतापुर सिटी.बुढ़वल जं. एवं बुढ़वल जं..गोरखपुर कैंट, वाराणसी मंडल पर गोरखपुर कैंट.गोल्डिनगंज, गोरखपुर कैंट.वाल्मीकिनगर रोड, भटनी जं..वाराणसी जं., वाराणसी जं. प्रयागराज जं. एवं औंड़िहार जं. छपरा जंण् तथा इज्जतनगर मंडल पर रावतपुर.फर्रूखाबाद जं., फर्रूखाबाद जं..कासगंज जं. एवं कासगंज जं. मथुरा जं खंडों पर कवच का कार्य स्वीकृत किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में पूर्वाेत्तर रेलवे के 551 रूट किमीण् प्रमुख रेलमार्गों पर कवच लगाने का कार्य किया जायेगाए जिसमें लखनऊ मंडल के सीतापुर सिटी.बुढ़वल जं., बुढ़वल जं.,.गोरखपुर कैंट, मानक नगर.लखनऊ जं.,.मल्हौर एवं बाराबंकी. बुढ़वल जं तथा वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट.गोल्डिनगंज खंड सम्मिलित हैं। इन खंडों पर 108 टावर लगाये जायेंगे जिसका सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। वर्तमान में मुख्य मार्ग छपरा.बाराबंकी में टॉवर लगाने का कार्य प्रगति पर है जबकि गोरखपुर.बस्ती खंड में 20 टावर स्थापित किये जा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित