बारां , अप्रैल 05 -- राजस्थान के बारां में ट्रेडिंग ऐप के जरिए अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को मध्यप्रदेश के कटनी जिला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने रविवार को बताया कि विष्णु गालव (47) ने साइबर थाना बारां में शिकायत दी थी कि एक महिला हरमन कौर ने बेंगलुरु में इन्फोसिस कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर बताते हुए ट्रेडिंग एप के जरिए उससे झांसा देकर 92 लाख 75 हजार रुपये ठग लिये।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गहन जांच पड़ताल के बाद उसके साथियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने विकास तिवारी (29) और मोहम्मद जिशान (25) को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित