रेवाड़ी , मई 04 -- ्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह से रेवाड़ी व धारूहेड़ा के विकास को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से नगर निकाय, राज्य और केंद्र में एक ही दल की सरकार होने के बावजूद क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हुआ और न ही बुनियादी सुविधाएं मजबूत हो सकीं।
विद्रोही ने आरोप लगाया कि नगर निकाय चुनाव के दौरान दोनों नेताओं ने ट्रिपल इंजन सरकार के फायदे गिनाए, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके विपरीत हैं। उन्होंने सवाल किया कि यदि विकास हुआ है, तो चुनावी भाषणों में उसका उल्लेख क्यों नहीं किया गया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राव इन्द्रजीत सिंह द्वारा हाल ही में नगर परिषद रेवाड़ी में भ्रष्टाचार की बात स्वीकार करना सरकार के दावों पर सवाल खड़े करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित