चंडीगढ़ , मार्च 03 -- देशभर में 4 मार्च को होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। होली पर घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान और मिठाइयाँ बनाई जाती हैं, जिनमें गुजिया विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है। यह पर्व प्रेम, सौहार्द और रंगों का प्रतीक है।
होली के अवसर पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या दुर्घटना को रोकने के लिए चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला ट्राईसिटी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी की जाएगी।
अक्सर देखा जाता है कि कुछ युवक कारों के शीशे खोलकर तेज आवाज में गाने बजाते हुए हुड़दंग मचाते हैं। वहीं दोपहिया वाहन चालक भी तेज रफ्तार और शोर-शराबे से माहौल खराब करते हैं। ऐसे तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित