भिण्ड , सितंबर 30 -- मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के स्योढ़ा गांव में खेत में कृषि कार्य कर रहे 46 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान ट्रांसफार्मर से निकले तार के संपर्क में आ गया था। परिजन उसे भिण्ड जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

स्योढ़ा निवासी परमाल सिंह भदौरिया बुधवार दोपहर खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान ट्रांसफार्मर से निकले तार के संपर्क में आने से उन्हें तेज करंट लगा और वह खेत में गिर गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल भिण्ड ले गए।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने परमाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित