धमतरी , मार्च 28 -- गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ आगजनी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को छत्तीसगढ़ के धमतरी में स्थित श्याम तराई क्षेत्र में एक निजी फैक्ट्री के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने की घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड (ओवरलोड) बताया जा रहा है, जो गर्मी के मौसम में आम समस्या मानी जाती है।

हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार के जनहानि या बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने और विद्युत उपकरणों के उपयोग में सावधानी रखने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित