वाशिंगटन , मार्च 17 -- अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की महत्वपूर्ण संस्था 'नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर' (एनसीटीसी) के प्रमुख जोसेफ केंट ने ईरान पर हमले के विरोध में मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

ईरान के साथ चल रहे युद्ध के विरोध में इस्तीफा देने वाले वे ट्रंप प्रशासन के सबसे वरिष्ठ अधिकारी बन गए हैं।

श्री केंट ने सोशल मीडिया पर अपना त्याग पत्र साझा किया, जिसमें उन्होंने युद्ध के औचित्य पर गंभीर सवाल उठाए। श्री केंट ने कहा कि अमेरिका पर ईरान की ओर से ऐसा कोई 'आसन्न खतरा' नहीं था जिसके लिए युद्ध शुरू किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह युद्ध इज़रायल और उसके शक्तिशाली लॉबी समूह के दबाव में शुरू किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित