, Oct. 22 -- माॅस्को, 22 अक्टूबर (स्पुतनिक) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक रैली में दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को "सैन्य, आर्थिक एवं अन्य रूपों में" हरा दिया है और वाशिंगटन जल्द ही इस संघर्ष से बाहर निकल सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका अभी निकल सकता है लेकिन वह यह सुनिश्चित करना चाहता है कि जो नतीजा निकला है वह कायम रहे। श्री ट्रम्प ने कहा, "हम अभी जा सकते हैं लेकिन हम यह पक्का करना चाहते हैं कि यह लंबे समय तक चले।"श्री ट्रम्प ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) से बाहर निकलने के अपने फैसले का भी बचाव किया। उन्होंने कहा, " जेसीपीओए ईरान के लिए परमाणु हथियार हासिल करने का एक रास्ता था। मैंने इसे खत्म कर दिया।"अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपना यह दावा भी दोहराया कि ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा और ईरानी परमाणु सुविधाओं के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियानों की तारीफ की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित