, Oct. 24 -- वाशिंगटन, 24 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि हम ईरान से लौटते समय क्यूबा जाएंगे। हम वहां थोड़ी देर के लिए रुकेंगे। उन्होंने कहा कि एक अमेरिकी जहाज तट से लगभग 50 गज दूर" रुक सकता है, जिसके बाद विदेश मंत्री मार्को रुबियो को वहां भेजा जाएगा ताकि वे "डील पूरी कर सकें।"अमेरिका क्यूबा पर अपनी अवैध नाकेबंदी बनाए हुए है, जो छह दशकों से भी अधिक समय से लागू है।

इस साल की शुरुआत में अमेरिका द्वारा लगाए गए तेल प्रतिबंध ने क्यूबा के ऊर्जा संकट को और गंभीर बना दिया है। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने ऊर्जा संबंधी इस कड़े प्रतिबंध की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इसका असर विद्युत उत्पादन, अस्पतालों, पानी की आपूर्ति, परिवहन, खाद्य उत्पादन और दवाओं की उपलब्धता पर पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित