भरतपुर , अप्रैल 30 -- राजस्थान में धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर महाराजपुर चौराहे के पास गुरुवार को तड़के ट्रक और पिकअप की टक्कर से पिकअप चालक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक का नाम तोर गांव निवासी बृजेंद्र कुमार है। बृजेंद्र अपने गांव से सामान लेने के लिए धौलपुर जा रहे थे।
पुलिस ने शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाकर ट्रक को जब्त कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित