, May 16 -- जहानाबाद जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र के कनौदी गांव के समीप शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दूध लदे कंटेनर के चालक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान वैशाली जिले के हाजीपुर गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के जहुआ गांव निवासी 22 वर्षीय रणधीर कुमार के रूप में हुई है।
सूत्रों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब पटना से गया जा रहा दूध कंटेनर आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रक में घुस गया और चालक वाहन के केबिन में फंस गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित