नरसिंहपुर , फरवरी 11 -- मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात एनएच-44 पर एक आयशर ट्रक से 286 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।

जब्त ट्रक की कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में सतीश और मनोज यादव को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब नरसिंहपुर से सिलिगुड़ी भेजी जा रही थी। जांच के दौरान ट्रक की नंबर प्लेट और चेचिस नंबर में भिन्नता पाई गई है। पुलिस वाहन के वास्तविक पंजीयन नंबर की जांच कर रही है तथा मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित