बाराबंकी , अप्रैल 22 -- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आज सुबह पति के साथ बाइक से जा रही महिला की ट्रक के तेज प्रेशर हॉर्न असंतुलित हुई बाइक से गिरकर महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गईपुलिस सूत्रों के अनुसार थाना जहांगीराबाद अंतर्गत रसूलपुर निवासी सावित्री देवी अपने पति सहज राम के साथ बाइक से ड्यूटी पर डेंटल कॉलेज जा रही थीं। अतरोरा गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने प्रेशर हॉर्न बजाया, जिससे बाइक डगमगा गई। इस दौरान महिला की साड़ी ट्रक में फंस गई और वह सड़क पर घिसटती चली गईं। बाद में ट्रक का पहिया चढ़ने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे मे ले लिया हैपुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से चालक फरार बताया जा रहा है। मृतका सावित्री देवी अपने पीछे तीन बेटियां और एक पुत्र छोड़ गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित