भरतपुर , मई 24 -- राजस्थान में डीग जिले के बहज गांव के पास गोवर्धन मार्ग पर रविवार दोपहर ट्रक और पिकअप की टक्कर से पिकअप में सवार 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को डीग राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सात घायलों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेजा गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के शिकार पिकअप में बानसूर के रामपुर से वृंदावन सवामणी के लिए जा रहे थे।
घायलों में रामपुर-बानसूर निवासी नरेश (30), गिल्लू (25), अमित (30), साहिल (20), कुलदीप (10), कैलाश (35), नवीन (20), रिंकू (22), दुलीचंद (26), हितेश (10), सुरेश (40), पूरन (36), रोशन (30) और संदीप (18) शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर ही ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित