भरतपुर , जून 21 -- राजस्थान में भरतपुर के बयाना थाना क्षेत्र में रीको क्षेत्र में रविवार को पत्थरों के ब्लॉक से भरे एक ट्रेलर के अंदर हेल्पर का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेलर चालक की सूचना पर पुलिस ने शव बयाना उप जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रुदावल थाने के ककलपुरा निवासी रिंकू जाटव (19) के रूप में हुई है, जो तीन दिन पहले ही काम के लिए घर से निकला था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित