देहरादून , मई 06 -- उत्तराखंड के देहरादून जिला अंतर्गत बुधवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।
जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र देहरादून से प्राप्त सूचना के अनुसार आज तड़के मसूरी देहरादून राज्य मार्ग में भट्टा गांव से 100 मीटर आगे मसूरी झील के निकट एक ट्रक गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त ट्रक में सिर्फ चालक और परिचालक थे। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने दुर्घटना ग्रस्त वाहन से चालक मुबारक (36) पुत्र इतियाज अली, निवासी ग्राम टिमली, थाना सहसपुर, तहसील विकासनगर, देहरादून को मृत अवस्था में बरामद किया है। जबकि परिचालक साजिद पुत्र रहमत को घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल मसूरी ले जाया गया है। परिचालक और चालक दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित