नोएडा , अक्टूबर 11 -- उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिठौरी गोल चक्कर पर रविवार को एक सड़क हादसे में अनियंत्रित ट्रक के कार के ऊपर गिर जाने से कार चालक घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र के रिठौरी गोल चक्कर पर हायर कंपनी के पास एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और वहां से गुजर रही ब्रेजा कार के ऊपर जा गिरा। ट्रक के कार पर गिरने से कार चालक पुनीत घायल हो गया। पुनीत पुत्र मनीष, ग्राम अजायबपुर, थाना दादरी के निवासी हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायल का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

दुर्घटना के बाद सड़क पर ट्रक और कार की स्थिति को देखते हुए मौके से ट्रक को हटाने के लिए क्रेन की सहायता ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित