श्रीगंगानगर , अप्रैल 14 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार युवक की मौत हो गई।
पुलिस सू्त्रों ने मंगलवार को बताया कि मृतक की पहचान अशोक वर्मा (30) के रूप में हुई है। वह शाम करीब सात बजे हनुमानगढ़ मार्ग पर नाथांवाली गांव से आगे गंगनहर पुल के समीप से जा रहा था, तभी ट्रक की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित