शिवपुरी , मार्च 04 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के अनुविभागीय मुख्यालय कोलारस के बाईपास पर आज दोपहर ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुना की ओर से आ रहे ट्रक ने ग्वालियर-देवास फोरलेन बाईपास पर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

सूत्रों ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। कोलारस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित