श्रीगंगानगर , अप्रैल 30 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चला रहे 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह हादसा बुधवार को मध्याह्न 12 बजे अनूपगढ़- सूरतगढ़ राजकीय राजमार्ग पर चक 68/2-जीबी के पास हुआ। मृतक बालक की पहचान शैलेश के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार शैलेश मोटरसाइकिल पर कुछ सामान लाने के लिए गया था। वह जैसे ही मेन रोड पर आया, तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार टक्कर लगने से शैलेश बुरी तरह से घायल हो गया। उसे अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सक प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर भेज दिया जहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में छतरगढ़ के पास उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित