भरतपुर , मार्च 29 -- राजस्थान में भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में आगरा जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर रविवार सुबह ट्रेलर-पिकअप भिडंत में पिकअप सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों वाहन भरतपुर से आगरा की ओर जा रहे थे तभी जाटौली घना गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रेलर के पीछे टकरा गई। इससे पिकअप का अगला हिस्सा ट्रेलर के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पिकअप में फंसे लोगों को करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत कर बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। तीनों घायल बाड़मेर के निवासी हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित