भरतपुर , अप्रैल 16 -- राजस्थान में भरतपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर में गुरुवार को एक ट्रक की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पैंगोर निवासी भोला अपने दोस्त रविंद्र और रोहित के साथ गांव से सुबह कुम्हेर गेट बाजार में नए कपड़े खरीदने जा रहा था, तभी रास्ते में वे ट्रक की चपेट में आ गये।
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। घायल भोला और रविंद्र का उपचार आरबीएम अस्पताल में जारी है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित