चित्तौड़गढ़ , सितम्बर 28 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो बहनों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के मड्डा चौराहा स्थित एक होटल पर नाश्ता करके मोपेड से अपने डेरे की ओर जा रही दो सगी बहनों लक्ष्मी (20) एवं किरण बागरिया (10) एक तेज रफ्तार ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गयी। चालक ने तुरंत ट्रक को रोक लिया, लेकिन तब तक दोनों बहनों की मौत हो गयी थी।

मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं दोनों बहनों के परिजन पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और शव निम्बाहेड़ा अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित