अलवर , फरवरी 16 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में बबेली स्थित भगत का बास में सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रैणी क्षेत्र के बूचपुरी निवासी बाबूलाल मीना का शव राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रखवा दिया है, जबकि दो घायलों रामौतार मीना और अजीत मीना को उपचार के लिए अलवर ले जाया गया।

सूत्रों ने बताया कि तीनों मोटर साइकिल पर बूचपुरी से माचाडी की ओर बबेली होते हुए आ रहे थे। तभी माचाडी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। बाबूलाल मीना गंभीर रूप से घायल हो गया। उस एम्बुलेंस की सहायता से राजगढ़ सीएचसी लाये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम मंगलवार को सुबह होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित