अलवर , मई 08 -- राजस्थान में अलवर के एईबी थाना क्षेत्र मेें ट्रक की चपेट में आकर मोटर साइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, वहीं मृतक के शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान फतेह सिंह के रूप में हुई है, जबकि उसके साथी का नाम मनीष बताया जा रहा है। दोनों युवक सैंथली गांव के निवासी हैं और भुगोर क्षेत्र में टाइल्स लगाने का कार्य करते थे। शुक्रवार शाम काम खत्म करके दोनों मोटर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे, तभी हनुमान चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित