मिर्जापुर, मई 17 -- उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के महुली चौराहे पर रविवार को एक ट्रक की चपेट में आ जाने से बाईक सवार दम्पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी बाल बाल बच गई।
पुलिस के अनुसार इसी थाना क्षेत्र के सरिया गांव निवासी गौतम (39) पत्नी फुला देवी (35) तथा अपनी एक बेटी के साथ बाईक पर सवार होकर कही जा रहे थे। अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनभद्र वाराणसी राजमार्ग पर स्थित महुली चौराहे पर सोनभद्र की ओर से आ रही एक ट्रक की चपेट में आ गए जिसमें बेटी दूर छिटक कर गई और दम्पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक दम्पति से तीन संतान है। पुलिस ने बताया कि वाहन चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला है। जिसकी तलाश की जा रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित