महोबा , जुलाई 19 -- उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई क्षेत्र में रविवार को एक बाईक और ट्रक की आमने सामने की हुयी जोरदार भिड़ंत में बाईक सवार दो युवकों की मौत हो गयी।
पुलिस उपअधीक्षक ए के सिंह ने बताया की कानपुर - सागर राष्ट्रीय राजमार्ग मे कबरई की पांडेय पुलिया के पास हुयी इस दुर्घटना के समय चित्रकूट निवासी अशोक सोनी अपने रिश्तेदार मोनू सोनी के साथ बाइक में सवार होकर खन्ना की ओर जा रहे थे तभी समाने से तेज रफ्तार में सड़क पर आए एक ट्रक से उनकी बाईक जोरदार तरीके से टकरा गयी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछल कर काफी दूर गिरे।
दुर्घटना में 32 वर्षीय युवक अशोक सोनी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसका साथी 27 वर्षीय मोनू बुरी तरह घायल हो गया।
पुलिस उप अधीक्षक ने बताया की घायल अवस्था में मोनू काफी देर तक मौके पर ही पड़ा तड़पता रहा. बाद में पुलिस ने सूचना मिलने पर मोके पर पहुंच उसे लोगो की मदद से इलाज के लिए कबरई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
लोंगो का आरोप है की स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मोनू को को लगभग डेढ़ घंटे तक उपचार नहीं मिला. वह अस्पताल के फर्स पर पड़ा तड़पता रहा।
इस बीच अस्पताल मे भारी भीड़ जुटने ओर हंगामा करने पर घायल को जिला अस्पताल रैफ़र कर दिया गया. जहाँ उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गयी।
पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवो का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेजा है। दुर्घटना के उपरान्त ट्रक चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को भेज दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित