नयी दिल्ली , मार्च 15 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से प्रभावित सभी देशों से फारस की खाड़ी में अपने जहाज भेजने और सामूहिक प्रयास के अंतर्गत अमेरिका को इस रणनीतिक जलडमरूमध्य को खोलने में मदद करने का आग्रह किया है। श्री ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है और उसकी सैन्य क्षमता को शत प्रतिशत खत्म कर दिया है।
श्री ट्रंप ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अन्य देश, जो इस कृत्रिम प्रतिबंध से प्रभावित हैं, उस क्षेत्र में जहाज भेजेंगे ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के खतरे को कम किया जा सके।
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान को सैन्य, आर्थिक तौर पर पूरी तरह से नष्ट कर दिया है लेकिन दुनिया के जिन देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से तेल मिलता है उन्हें उस मार्ग का ध्यान रखना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित