वाशिंगटन , सितंबर 28 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की हालिया यात्रा के दौरान उनसे पूछा था कि क्या चीन अमेरिकी हथियार खरीदना चाहेगा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
अमेरिका में चीन के राजदूत डेविड पर्ड्यू ने फॉक्स न्यूज को बताया कि श्री ट्रंप ने श्री शी से यह सवाल किया था, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि बातचीत कब हुई और श्री शी ने क्या जवाब दिया।
यह बयान ऐसे समय आया है जब ताइवान करीब 14 अरब डॉलर के अमेरिकी हथियार पैकेज की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। गौरतलब है कि श्री ट्रंप ने मई में उनकी श्री शी से मुलाकात के बाद इस पैकेज को रोककर रखने की बात कही थी और इसे चीन के साथ बातचीत में "बहुत अच्छा सौदेबाजी का हथियार" बताया था।
इसके बाद व्हाइट हाउस ने कहा था कि अमेरिका की चीन को हथियार बेचने की कोई योजना नहीं है। विदेश विभाग ने भी कहा कि अमेरिकी कानून चीन को हथियारों की बिक्री पर रोक लगाता है और चीन को हथियार बेचने का "कोई प्रस्ताव या योजना" नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित