, Sept. 10 -- डलास, 10 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वादा किया है कि अगर नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी कांग्रेस के दोनों सदनों पर नियंत्रण प्राप्त कर लेती है तो वे हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5,000 डॉलर का लाभांश देंगे।

टेक्सास में रिपब्लिकन पार्टी की एक चुनावी रैली में श्री ट्रंप ने कहा, "अगर रिपब्लिकन प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों में जीत दर्ज करते हैं तो मैं अमेरिका के हर वयस्क नागरिक को 5,000 डॉलर का लाभांश दूंगा।"अमेरिका में मध्यावधि चुनाव तीन नवंबर को होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित