वाशिंगटन/कीव , अगस्त 07 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन की अतिरिक्त पेट्रियट वायु रक्षा मिसाइलों की मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने तर्क दिया है कि ईरान के खिलाफ महीनों से जारी सैन्य अभियानों के कारण अमेरिकी इंटरसेप्टर मिसाइलों का भंडार काफी कम हो गया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि कीव को तत्काल अधिक वायु रक्षा प्रणालियों की आवश्यकता है, क्योंकि बुधवार को राजधानी पर रूस के बड़े पैमाने पर हुए मिसाइल हमले के दौरान यूक्रेनी बल किसी भी मिसाइल को रोकने में पूरी तरह विफल रहे। श्री ज़ेलेंस्की ने अपने वीडियो संबोधन में कहा, "अमेरिका अच्छी तरह जानता है कि हमें क्या चाहिए और यह कोई काल्पनिक बात नहीं है।"व्हाइट हाउस में जब श्री ट्रंप से यूक्रेन के इस अनुरोध के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "हम भी मिसाइलें चाहते हैं।" पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर निशाना साधते हुए श्री ट्रंप ने कहा कि पिछले प्रशासन ने यूक्रेन को भारी संख्या में हथियार देकर अमेरिकी सैन्य भंडार को काफी हद तक खाली कर दिया था। उन्होंने दावा किया कि श्री बाइडन ने कीव को लगभग 300 अरब डॉलर की सैन्य सहायता "मुफ्त" में दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित