वाशिंगटन , जून 11 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर गुरूवार रात फिर से बेहद भीषण सैन्य हमले की चेतावनी दी है। उन्होंने भविष्य में ईरान के सबसे महत्वपूर्ण तेल निर्यात केंद्र 'खार्ग द्वीप' पूर्ण नियंत्रण हासिल करने की भी धमकी दी है।

श्री ट्रम्प ने गुरूवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक बेहद आक्रामक शब्दों में यह बात कही। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब कतर और पाकिस्तान का मध्यस्थता प्रतिनिधिमंडल ईरान में वार्ता कर वापस लौटा है और दोनों देशों के बीच लगातार हवाई हमले जारी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित