अंकारा , जुलाई 07 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संकेत दिया कि उनकी सरकार तुर्की को एफ-35 स्टेल्थ लड़ाकू विमान बेचने पर जल्द निर्णय ले सकती है। इसके साथ ही उन्होंने रूस निर्मित एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की खरीद के कारण तुर्की पर लगाये गये अमेरिकी प्रतिबंध हटाने की भी घोषणा की।

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप अर्दाेगान के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान श्री ट्रंप ने कहा कि तुर्की अमेरिका का एक "असाधारण सहयोगी" रहा है और कई अन्य देशों की तुलना में अधिक वफादार साबित हुआ है। उन्होंने कहा, "तुर्की के साथ हमारे संबंध बेहतर हैं और उसने कई मामलों में उन देशों से अधिक निष्ठा दिखाई है, जिनसे हम ऐसी उम्मीद करते थे।"श्री ट्रंप ने कहा कि कई लोगों का मानना है कि रूसी एस-400 प्रणाली खरीदने के बावजूद तुर्की को एफ-35 लड़ाकू विमान खरीदने की अनुमति मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "यह निश्चित रूप से ऐसा विषय है जिस पर हम विचार कर रहे हैं। एफ-35 एक बेहतरीन विमान है और वर्तमान में सबसे श्रेष्ठ लड़ाकू विमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित