वॉशिंगटन , मई 23 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही शांति वार्ता को और समय देने का फ़ैसला किया है।

यह जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी है। उन्होंने बताया कि श्री ट्रंप ने कूटनीति को एक मौका देने के लिए, फिलहाल ईरान के खिलाफ हमले फिर से शुरू न करने का फ़ैसला किया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि श्री ट्रंप ने शुक्रवार सुबह अमेरिका के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें ईरान को लेकर आगे के कदमों पर चर्चा हुई, लेकिन इस दौरान कोई औपचारिक फ़ैसला नहीं लिया गया।

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सहयोगियों से कहा कि वह कूटनीतिक प्रक्रिया को काम करने के लिए और अधिक समय देना चाहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित